फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फागपुर एवं नगर पंचायत की टीमें अगले चक्र में

विज्ञापन
बनबसा में मैन आफ द मैच को सम्मानित करते मुख्यअतिथि।विज्ञप्ति - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। स्व. कैप्टन भोपाल सिंह थापा मेमोरियल ग्रामीण क्रिकेट लीग में रविवार को दो मैच खेले गए। फागपुर इलेवन ने चंदनी इलेवन एवं नगर पंचायत ने ठाकुर इलेवन को हरा अगले चक्र में जगह बनाई। मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि पचपकरिया के प्रधान महेश मुरारी, भरत चंद, उमेश चंद ने किया। करन चंद एवं अंकुर मैन ऑफ द मैच रहे।
विज्ञापन

मिनी स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को फागपुर इलेवन और चंदनी इलेेवन में मुकाबला हुआ। पहले खेलते हुए फागपुर ने 104 रन बनाए, जिसमें करन ने 24 रनों का योगदान दिया। चंदनी की ओर से हरीश चंद ने तीन विकेट लिए। जवाब में चंदनी इलेवन 96 रन ही बना सकी। दूसरा मुकाबला ठाकुर इलेवन एवं नगर पंचायत के बीच हुआ।
पहले बल्लेबाजी कर ठाकुर इलेवन ने 90 रन बनाए, जिसमें 41 रनों का योगदान मन्नत ने दिया। जवाब में नगर पंचायत ने तीन विकेट पर 92 रन बना मैच जीत लिया। अंकुर ने सर्वाधिक 40 रन जुटाए। निक्की चंद, जगदीश चंद, जंगबहादुर थापा, जतिन देउपा निर्णायक थे। आरएस धामी, नीरज भंडारी स्कोरर रहे। गोल्डी और भूपेंद्र चंद ने आंखों देखा हाल सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें