फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकरपुर मेले जाने को आ पहुंची नेपाली नागरिकों की भीड़

विज्ञापन
बनबसा में नेपाल से आ रहे नेपाली नागरिकों की भीड़। संवाद - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। चकरपुर खटीमा स्थित वनखंडी महादेव मंदिर में लगने वाले महाशिवरात्रि मेले में शनिवार को करीब आठ हजार नेपाली भक्त पहुंचे। यातायात व्यवस्था बनाने में पुलिस, एसएसबी, इमिग्रेशन कर्मियों का पसीना छूट गया।
विज्ञापन

नेपाल में साप्ताहिक अवकाश होने के कारण लोग पैदल, साइकिल एवं दोपहिया वाहनों से मेला घूमने को आए। इससे शनिवार को भारत-नेपाल सीमा पिलर संख्या सात से शारदा बैराज चौकी तक वाहनों की कतार रही। इस कारण जाम के हालात पैदा हो गए। बनबसा शारदा बैराज पुलिस चौकी प्रभारी एसआई हेमंत कठैत ने बताया कि भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस, एसएसबी, इमिग्रेशन कर्मियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
पुलिस ने नेपाली महिला का पर्स खोज कर लौटाया
बनबसा (चंपावत)। नेपाल के कंचनपुर जिला वार्ड संख्या पांच निवासी बॉबी दमाई एवं माया दमाई चकरपुर मेले में जाने के लिए शनिवार को बनबसा आ रहे थे। इस बीच माया दमाई का पर्स रास्ते में गिर गया। इसमें छह हजार नेपाली रुपये और मोबाइल था। शिकायत पर शारदा बैराज पुलिस चौकी प्रभारी एसआई हेमंत कठैत ने पर्स ढूंढवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें