ंपावत जिला सभागार में आयोजित बैठक में मौजूद डीएम विनीत तोमर और अन्य अधिकारी।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिले में अगले तीन दिनों में सभी पात्र लोगों को कोरोना महामारी से बचाव के लिए टीके की पहली खुराक लगाई जाएगी। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।
डीएम विनीत तोमर की अध्यक्षता में शनिवार को अभियान से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक हुई। इसमें टीके की पहली खुराक लगाने से छूटे लोगों को घर-घर जाकर टीका लगाने के निर्देश दिए गए।
डीएम ने कहा कि जो लोग कोरोना टीके से बच रहे हैं, उनको टीके के बारे में समझाएं और उनको टीकाकरण के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि सभी टीकाकरण टीमें समयानुसार मौके पर जाकर अपनी ड्यूटी करें।
उन्होंने कुछ स्वास्थ्य कर्मियों के लेट पहुंचने पर नाराजगी जताई। उन्होंने टीकाकरण केंद्र पर वीडीओ, पंचायत सचिव, ग्राम प्रधानों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने टीकाकरण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों को अपने स्तर से राज्य स्थापना दिवस पर पुरस्कृत करने की भी बात कही। बैठक में सीडीओ आरएस रावत, सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी, एसीएमओ डॉ. श्वेता खर्कवाल, सीईओ आरसी पुरोहित, डीपीआरओ सुरेश बैनी, सभी बीडीओ, वीडीओ, वीपीडीओ, सुपरवाइजर आदि रहे।