मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ओर से घोषित कोविड राहत पैकेज के तहत 5.40 लाख लाभार्थियों को अब तक 136 करोड़ की राशि वितरित की गई। सचिवालय से अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कोविड राहत पैकेज की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को मुख्यमंत्री की गई घोषणाओं को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में अवगत कराया कि कि परिवहन विभाग के तहत 32486 सार्वजनिक सेवायानों के चालकों, परिचालक, क्लीनर को आर्थिक सहायता के रूप में 6.68 करोड़ की धनराशि, संस्कृति विभाग के 1030 सांस्कृतिक दलों को 21 लाख, शहरी विकास विभाग के तहत नौकुचियाताल, भीमताल, सातताल में पंजीकृत 420 वोट संचालकों को 42 लाख की राहत रशि दी गई।
महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 2318 लाभार्थियों का 2.79 करोड़ की धनराशि जारी की गई। ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 217526 स्वयं सहायता समूहों को ब्याज प्रतिपूर्ति के रूप में 20.58 करोड़, ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 65186 सीएलएफ को एकमुश्त अनुदान के रूप में 7.95 करोड़ और 459 ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी एवं सहायक विकास अधिकारियों को 10 हजार की प्रोत्साहन राशि के रूप में 45.90 करोड़ की धनराशि जारी की गई।
महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की 33297 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मिनी कार्यकर्ता व सहायिकाओं को एक हजार प्रति कार्मिक की दर से 3.33 करोड़, 33297 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं मिनी कार्यकर्ता व सहायिकाओं को दो हजार प्रति कार्मिक की दर से 6.66 करोड़ की राशि दी गई।
स्वास्थ्य विभाग के तहत 12529 आशा वर्कर को दो हजार प्रतिमाह की दर से 5 माह का 12.53 करोड़, रक्षा बंधन पर 11983 आशा कार्यकर्ता को एक हजार की दर से 1.20 करोड़, युवा कल्याण विभाग के 1087 युवक मंगल दल, महिला मंगल दलों को 6 माह की आर्थिक सहायता के रूप में 1.55 करोड़, राजस्व विभाग के अधीन 1347 पटवारी लेखपाल, राजस्व निरीक्षक एवं नायब तहसीलदार को दस हजार की एक मुश्त प्रोत्साहन राशि के रूप में 1.34 करोड़ की धनराशि जारी की गई है। बैठक में सचिव एसए मुरुगेशन, रविनाथ रमन, विनोद कुमार सुमन, एसएन पांडे आदि मौजूद थे।