इधर नोडल अधिकारी डॉ. मो. उमर ने बताया कि सभी पात्र लोगों को पहली डोज लगाई जा चुकी है जबकि करीब 65 प्रतिशत लोगों को दूसरी डोज भी लग गई है। इन दिनों टीके की दूसरी डोज लगाने के लिए विभागीय टीमें गांव, घरों तक पहुंच रहीं हैं। उधर एसएसबी 57वीं वाहिनी के कमांडेंट बीपीएस नेगी ने बताया कि कोविड संबंधी निर्देशों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। इसके लिए बनबसा ई कंपनी के असिस्टेंट कमांडेंट गजेंद्र कुमार को स्थानीय प्रशासन की मदद लेने के लिए निर्देशित किया गया है। दोनों टीके लगे होने के प्रमाणपत्र को स्वास्थ्य महकमा ही देखेगा। एसएसबी उन्हें सहयोग करेगी।
टनकपुर के दो पुलिसकर्मी कोविड संक्रमित
पुलिस महकमे के कोविड टेस्ट में टनकपुर के दो पुलिस कर्मी कोरोना संक्रमित मिले, जिन्हें स्वास्थ्य विभाग ने 14 दिनों के लिए होम क्वारंटीन किया है। कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. मो. उमर ने बताया कि संक्रमित मिले पुलिस कर्मियों को कोई परेशानी नहीं थी लेकिन सुरक्षा के तहत उन्हें घर पर ही आइसोलेट किया गया है।