मुख्य सचिव की वीडियोकांफ्रेंसिंग में मौजूद डीएम और अन्य अधिकारी।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू ने कोविड की संभावित तीसरी लहर से पुख्ता बचाव करने के लिए कोरोना जांच बढ़ाने सहित बचाव के सभी उपाय करने के डीएम को निर्देश दिए। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये शुक्रवार देर शाम की गई समीक्षा में डेंगू के प्रति भी सतर्क रहने पर जोर दिया गया।
ऑक्सीजन, वेंटिलेटर, आईसीयू, डॉक्टर, दवाओं सहित कई व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई। डीएम विनीत तोमर ने बताया कि जिले में ऑक्सीजन, बाल रोग विशेषज्ञ से लेकर सभी इंतजाम कर लिए गए हैं। समीक्षा बैठक में एडीएम एससी द्विवेदी, सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी, एसटीओ रिचांशु शर्मा, एपीडी विम्मी जोशी, डीडीएमओ मनोज पांडेय आदि थे।
उपनल से रखे कोविड कार्मिकों को मिलेगा मानदेय, रकम जारी
चंपावत। उपनल से रखे गए 15 स्वास्थ्य कार्मिकों (फार्मासिस्ट, प्रयोगशाला तकनीशियन और प्रयोगशाला सहायक) के मानदेय के लिए रकम जारी कर दी गई है। इन कार्मिकों को पांच महीने से मानदेय नहीं मिला था। सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी ने बताया कि डीएम की ओर से मानदेय के लिए 13.48 लाख रुपये जारी कर दिए गए हैं।