फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों के दोनों ओर जमा प्लास्टिक को 15 दिन में साफ करें

विज्ञापन
चंपावत जिला सभागार में आयोजित बैठक में शामिल जिला स्तरीय अधिकारी। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट के नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन के गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक जिला सभागार में की आयोजित की गई। अध्यक्षता करते हुए डीएम विनीत तोमर ने कहा कि प्लास्टिक का प्रयोग जहां एक तरफ स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, वहीं दूसरी ओर पर्यटन के नजरिए से प्लास्टिक के प्रयोग को रोकना बहुत जरूरी है। उन्होंने सड़कों के दोनों ओर जमा प्लास्टिक को अगले 15 दिन में साफ करने के साथ दैनिक रिपोर्ट और सफाई से पहले की फोटो तथा सफाई के बाद कि फोटो भी प्रेषित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा बाजार में सुबह सुबह ही कूड़े का अंबार लग जाता है, ऐसे में उन दुकानदारों पर भी चालान की कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वाहन में अनाउंसमेंट के माध्यम से लोगों में जन जागरूकता का प्रचार करें। उनको बताया जाए कि अपना कूड़ा अपनी जिम्मेदारी होती हैं, इसलिए कूड़े का निस्तारण सही प्रकार से करें। उन्होंने सड़कों के दोनों ओर वर्षा या अन्य कारणों से जमा प्लास्टिक को हटाने के निर्देश दिए। बैठक में डीएफओ आरसी कांडपाल, एडीएम शिवचरण द्विवेदी, एसडीएम सदर अनिल चन्याल, सीओ अशोक कुमार सिंह, सीईओ भानु प्रताप कुशवाह, जिला पंचायती राज अधिकारी रामपाल सिंह समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें