फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: 26 को होंगे चंपावत व्यापार मंडल के चुनाव

Sun, 12 May 2024 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत में व्यापार मंडल जिला इकाई की बैठक में मौजूद व्यापारी। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। व्यापार मंडल चंपावत नगर इकाई के चुनाव 26 मई को होंगे। इस संबंध में जिला इकाई की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। रविवार को जिलाध्यक्ष सतीश चंद्र जोशी की अध्यक्षता व्यापार संघ की बैठक हुई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अब तक 500 से अधिक व्यापारियों की ओर से सदस्यता ग्रहण की जा चुकी है। सदस्यता टोली प्रमुखों के सुझाव पर सदस्यता अभियान को 15 मई तक बढ़ाए जाने का निर्णय लिया गया। साथ ही यह भी तय किया गया कि अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 19 मई को किया जाएगा। मुख्य चुनाव अधिकारी दीवान सिंह बोहरा और वरिष्ठ व्यापारी नारायण दत्त गड़कोटी को चुनाव संचालन समिति का संरक्षक नियुक्त किया गया।
इसके अलावा विक्रम सिंह खाती, देवी लाल वर्मा, बसंत सिंह तड़ागी, राजेंद्र बिष्ट और ललित मोहन गोस्वामी को सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया। संचालन जिला महामंत्री कमलेश राय ने किया। बैठक में व्यापार मंडल के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रकाश तिवारी, नगर अध्यक्ष विजय चौधरी, विकास साह, केदार दत्त जोशी, भगवतशरण राय, गोविंद खर्कवाल, मयूख चौधरी, आनंद अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें