चंपावत। जिला मुख्यालय में देर रात तक चली राष्ट्रीय लोक अदालत में तीन पीठों ने सुलह समझौतों से वादों का निस्तारण किया। सिविल जज सीनियर डिवीजन हेमंत सिंह राणा की पीठ ने एनआई एक्ट, मध्यस्ता निस्पादन का एक-एक, एमवी एक्ट के 13 वादों का निस्तारण कर 3.606 लाख रुपये का सेटलमेंट किया।
न्यायिक मजिस्ट्रेट जहांआरा अंसारी की पीठ ने क्रिमिनल कंपाउंडेबल ऑफिस के चार, विवाह संबंधी छह, एमवी एक्ट के 70 वादों का निस्तारण कर 88,400 रुपये का सेटलमेंट किया। टनकपुर में सिविल जज जूनियर डिवीजन प्रियांशी नगरकोटी की पीठ ने क्रिमिनल कंपाउंडेबल ऑफिस के छह, एनआई एक्ट का एक, विवाह संबंधी तीन, एमवी एक्ट के 23 वादों का निस्तारण कर 2.224 लाख का सेटलमेंट किया। वहीं प्री-लीटिगेशन के 16 वादों का निस्तारण कर 14.95 लाख का सेटलमेंट किया गया। संवाद