फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुमदेश के चैतोला मेले का श्रीगणेश

विज्ञापन
गुमदेश के चैतोला मेले का शुभारंभ करते ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि महेंद्र ढेक। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। गुमदेश क्षेत्र के चमदेवल का प्रसिद्ध तीन दिवसीय चैतोला मेला शुरू हो गया है। दो साल कोरोना के चलते यह मेला नहीं हो सका था। रविवार को ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महेंद्र ढेक से फीता काटकर महोत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान ढोल नगाड़ों के साथ निकले विभिन्न गांवों के जत्थे आकर्षण का केंद्र रहे। मेले का मुख्य आकर्षण सोमवार को निकलने वाली चमू देवता की शोभा यात्रा होगी।
विज्ञापन

चौखाम बाबा मंदिर में मेला समिति के अध्यक्ष हरक सिंह भंडारी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। पहले महोत्सव का शुभारंभ विधायक खुशाल सिंह अधिकारी को करना था लेकिन क्षेत्र से बाहर होने की वजह से वह नहीं आ सके। पंडित भाष्कर दत्त कलौनी और पंडित शंकर दत्त पांडेय ने पूजा की रस्म पूरी की। पहले दिन चमू देवता की खाली जमान (डोले) को चमू देवता के मंदिर से मड़ गांव ले जाया गया। दोपहर बाद मड़, शिलिंग-जिंडी, चौपता, बसकुनी, न्योलटुकरा, जाख और सिरकोट से जत्थों के आने का क्रम शुरू हुआ। मेला कमेटी के अध्यक्ष भंडारी ने बताया कि 11 अप्रैल को मेले का मुख्य आकर्षण चमू देवता की निकलने वाली डोला रथ यात्रा होगी। इसमें मड़ गांव से डोले में चमूदेवता के डांगर अवतरित होकर श्रद्धालुओं के साथ चौखाम बाबा मंदिर आएंगे। 12 अप्रैल को व्यापारिक मेले के साथ समापन होगा। मेले में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस, अग्निशमन दस्ता और प्रशासन जुटा हुआ है। खीमराज धौनी के संचालन में हुए कार्यक्रम में मदन कलौनी, युगल किशोर धौनी, मनमोहन सिंह, नर सिंह, विकास सिंह, हरीश चंद्र कलौनी, देव सिंह, राजेंद्र सिंह धौनी, माधो सिंह अधिकारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें