पूर्णागिरि धाम में दर्शन के लिए कतार में लगे श्रद्धालु। संवाद न्यूज एजेंसी।
- फोटो : TANAKPUR
पूर्णागिरि धाम (चंपावत)। भीषण गर्मी के बावजूद श्रद्धालुओं ने मां पूर्णागिरि देवी के दर्शन किए। चैत्र की नवमी के दिन रविवार को करीब 17 उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से 17 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में शीश नवाया। मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को बढ़ाने के साथ ही मेला क्षेत्र में भीषण गर्मी और तपिश के मद्देनजर प्याऊ की अतिरिक्त व्यवस्था की गई है।
आज दो रेल सेवाएं बाधित होने से बढ़ेगी यात्रियों की परेशानी
पूर्णागिरि धाम/ टनकपुर (चंपावत)। सोमवार को टनकपुर आने और जाने वाली रेल सेवाओं में हुए फेरबदल के चलते पूर्णागिरि आने वाले श्रद्धालुओं की मुसीबत बढ़ेगी। खटीमा-बनबसा खंड में मरम्मत कार्य के चलते 11 अप्रैल को दो रेल सेवाओं को निरस्त किया गया है, जबकि चार सेवाएं टनकपुर के बजाय खटीमा से आवाजाही करेंगी। इन परिवर्तनों के बावजूद परिवहन निगम ने मेला यात्रियों के लिए टनकपुर-खटीमा के बीच अतिरिक्त बस सेवा नहीं चलाई है। निगम बसों की कमी की बात कह अतिरिक्त बस चलाने से इंकार कर रहा है।