फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार और उत्पीडन के मामले में लिपिक के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। आयुर्वेदिक विभाग के चार डॉक्टरों की ओर से विभागाध्यक्ष पर भ्रष्टाचार, उत्पीड़न और वित्तीय अनियमितता के आरोप के मामले में पुलिस की ओर से विभागीय लिपिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस संबंध में डाक्टरों की ओर से रविवार को डीएम को एक पत्र सौंपने के साथ ही कोतवाली में तहरीर दी थी।
विज्ञापन

डॉ. मोहम्मद शाहिद, डॉ. सरोज मिश्रा, डॉ. रवींद्र साह और डॉ. अनुज अग्रवाल ने जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी पर उपनल कर्मियों की प्रताड़ना करने से लेकर स्थायी कर्मियों की एसीआर खराब करने की धमकी से लेकर छापेमारी के नाम पर धमकाने और धन उगाही करने का आरोप लगाया था। पुलिस को दी गई तहरीर में डॉक्टरों ने आरोप लगाया था कि जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी के कार्यालय के कुछ कर्मियों ने उनसे ऑडिट कराने के लिए तीन हजार-तीन हजार रुपये की मांग की। कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि डाक्टरों की तहरीर पर कोतवाली में जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय की लिपिक गायत्री बिष्ट के खिलाफ 7/13 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में सीओ अशोक कुमार को जांच अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें