फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: प्यास बुझाने के लिए पिकअप से ढो रहे पानी

Sun, 05 Nov 2023 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। मूलाकोट, चौड़ासौन ग्राम पंचायत में पिछले 11 दिन से पेयजल आपूर्ति बाधित है। इस वजह से लोगों को दूरदराज से पानी ढोना पड़ रहा है। ग्रामीण कहीं हैंडपंप और नौले से तो, कहीं पिकअप जीप से पानी ढोने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण रमेश राम, मोहन सिंह आदि का कहना है कि पेयजल लाइन में खामी की जानकारी देने पर भी लाइन ठीक नहीं हो सकी है। वहीं लाइन ठीक होने पर कई लोग इस पानी को सिंचाई के काम में भी ला रहे हैं, इससे दिक्कत बढ़ रही है। इस वक्त यहां छह में से एक हैंडपंप ही ठीक हाल में है। लाइन से पानी नहीं मिलने से लोगों की काफी निर्भरता इस पर है।
विज्ञापन

उधर जल संस्थान के ईई विलाल युनूस का कहना है कि पेयजल लाइन की खामी को दूर करने के जल संस्थान को निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही आपूर्ति सुचारू हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें