फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत उपचुनाव के एलान के साथ तेज हुई सियासी हलचल

विज्ञापन
ByElection in Champawat
विज्ञापन
चंपावत। चंपावत विधानसभा सीट पर उप चुनाव की तिथि के एलान होने के साथ सियासी हलचल तेज हो गई है। चंपावत सीट पर 31 मई को उप चुनाव होगा और तीन जून को चुनाव का नतीजा आएगा। इस सीट से भाजपा के प्रत्याशी के रूप में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चुनाव मैदान में हैं। लगातार दूसरी बार चुनाव जीतने वाले कैलाश गहतोड़ी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए यह सीट छोड़ी। चंपावत सीट पर भाजपा ने लगातार दो बार चुनाव जीता।
विज्ञापन

सोमवार को उप चुनाव की तिथि की घोषणा के साथ ही यहां राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई। भाजपा के मीडिया प्रभारी मोहन अधिकारी ने कहा कि पार्टी पूरी तरह चुनाव के लिए तैयार है। उन्होंने दावा किया कि इस सीट पर भाजपा रिकार्ड जीत दर्ज करते हुए सभी प्रत्याशियों की जमानत जब्त करेगी। वहीं कांग्रेस ने अभी उम्मीदवार का एलान नहीं किया है। अलबत्ता कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत का कहना है कि पार्टी पूरी ताकत से उप चुनाव में कूदेगी।
96016 वोटर करेंगे भाग्य का फैसला
चंपावत। 31 मई को होने वाले उप चुनाव में 96016 वोटर 151 बूथों में तमाम प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एनएस मेहरा का कहना है कि चंपावत सीट में 50057 पुरुष और 45959 महिला मतदाता हैं।
विज्ञापन

चंपावत जिले में लागू हुई आचार संहिता
चंपावत। उप चुनाव की तिथि के एलान के साथ ही आचार संहिता लागू हो गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि उप चुनाव की वजह से चंपावत जिले में आचार संहिता लागू हो गई है। इस वजह से नई निविदाएं सहित कोई भी नीतिगत कार्य नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें