टनकपुर (चंपावत)। विजय दिवस पर शहीद सैनिकों की बहादुरी को याद किया गया। पाकिस्तान को परास्त कर बांगलादेश के जन्म के 52 वर्ष पूरे होने पर शनिवार को यहां ज्ञानखेड़ा के पंचायत घर में हुए कार्यक्रम में डीएम नवनीत पांडे ने सैनिकों के शौर्य को मिसाल बताते हुए उनका स्मरण किया। इस मौके पर उन्होंने युद्ध में हिस्सा लेने वाले 27 सैनिकों और वीरांगनओं को सम्मानित किया। छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रभक्ति के गीत भी प्रस्तुत किए। गौरव सेनानी कल्याण समिति के अध्यक्ष कैप्टन (सेनि) भानी चंद के आग्रह पर डीएम ने सैन्य अस्पताल की डेंटल चेयर के लिए तीन लाख का चेक दिया।
कैप्टन राजेंद्र सिंह अधिकारी और जिला पंचायत सदस्य पुष्कर दत्त कापड़ी के संचालन में हुए कार्यक्रम में कैप्टन (सेनि) हरीश चंद्र कापड़ी, बनबसा स्टेशन के कमांडर कर्नल राहुल जैसवाल, लेफ्टिनेंट कर्नल वीपी भट्ट, विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, सीएम कैंप कार्यालय के राजपाल चौहान आदि ने 1971 के युद्ध की स्मृतियां सुनाईं। कैप्टन चंद्रशेखर गहतोड़ी, गणेश पाल, हवलदार विनोद चंद, करण सिंह, जेएन रखवालिया आदि मौजूद थे।
वहीं दयानंद इंटर कॉलेज में हुए कार्यक्रम में शिक्षक सुरजीत सक्सेना ने विजय दिवस की छात्रों को जानकारी दी। प्रधानाचार्य माहेश्वरी पांडे, प्रबंधक डॉ. मनुश्रवा आर्य सहित तमाम लोग मौजूद थे।
इन सैनिकों और सैन्य आश्रितों का हुआ सम्मान:
कैप्टन मोहन चंद्र त्रिपाठी, चतुर सिंह ठकुराठी, प्रेम सिंह बिष्ट, परमानंद, बीबी पांडे, शंकर दत्त, मोहन चंद्र, हयात सिंह ठकुराठी, दिल बहादुर चंद, डिगर सिंह पाटनी, किशन चंद, भीम चंद, छत्तर सिंह, कालू सिंह खाती, गंगा दत्त, डॉ. जनक चंद, दुर्गादत्त, मानी चंद, बंशीधर उपाध्याय, पीडी जोशी, खीमा वल्दिया, लक्ष्मी देवी, बसंती पांंडे, ललिता चंद, कलावती राय, इंद्रा देवी, पूजा चंद।
जांबाजों और वीर नारियों को शॉल ओढ़ा किया सम्मानित
लोहाघाट (चंपावत)। पूर्व सैनिक लीग ने 1971 में भारत पाक युद्ध में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। शनिवार को लीग के अध्यक्ष कैप्टन आरएस देव की अध्यक्षता और सचिव कैप्टन हयात सिंह बिष्ट के संचालन में हुए कार्यक्रम में शहीद स्मारक में हुई श्रद्धांजलि सभा में गीतांजलि सेवा संस्थान के अध्यक्ष सतीश चंद्र पांडे, पूर्व चेयरमैन गोविंद वर्मा सहित पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं ने देश के लिए प्राण देने वाले जवानों को श्रद्धांजलि दी।
पूर्व सैनिकों ने शीतला माता मंदिर से होते हुए वीर कालू सिंह माहरा चौक तक प्रभातफेरी निकाली गई। इससे पूर्व सैनिक पदक, बैज के साथ शामिल हुए। बाद में सैनिक विश्राम गृह में हुए कार्यक्रम में पूर्व सैनिक कैप्टन अमर सिंह बोहरा, हवलदार भूप सिंह ने 1971 में तीन से 16 दिसंबर तक चलते भारत पाकिस्तान युद्ध के स्मरण सुनाए। लीग अध्यक्ष कै. देव ने बताया कि पाकिस्तान के साथ हुए युद्ध में क्षेत्र के एक अधिकारी और 12 जवानों ने बहादुरी का परिचय देकर वीर गति प्राप्त की थी।
1971 की लड़ाई में शामिल जांबाज सैनिक कैप्टन अमर सिंह बोहरा, हवलदार भूप सिंह, वीर नारी माहेश्वरी देवी, चनी देवी, गंगा देवी, केशवी देवी, कलावती देवी, सरस्वती देवी आदि को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कैप्टन रघुवीर सिंह, इंद्र राज सिंह, शेर गिरि, चंद्रबल्लभ बिष्ट, घनश्याम जोशी, अमर सिह, हयात सिंह रावत आदि पूर्व सैनिक मौजूद थे।