बुधवार की सुबह दिल्ली से पिथौरागढ़ जा रही बस का चंपावत-टनकपुर हाईवे पर बनलेख के पास अचानक ब्रेक फेल हो गया। जिस कारण बस अनियंत्रित हो गई। ब्रेक फेल होने की जानकारी मिलते ही बस में बैठे यात्रियों में चीख पुकार में मच गई।
पिथौरागढ़ डिपो की बस वाहन संख्या यूके 07 पीए 3148 आज सुबह दिल्ली से पिथौरागढ़ की तरफ जा रही थी। इस दौरान चंपावत-टनकपुर हाईवे पर बनलेख के पास अचानक बस का ब्रेक फेल हो गया। बस में 27 यात्री सवार थे। ब्रेक फेल की खबर सुन यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। चालक के साहस से सभी यात्री बाल-बाल बचे। यात्रियों को सकुशल दूसरे वाहनों से भेज दिया गया है।
बुधवार की सुबह दिल्ली से पिथौरागढ़ जा रही बस का चंपावत-टनकपुर हाईवे पर बनलेख के पास अचानक ब्रेक फेल हो गया। जिस कारण बस अनियंत्रित हो गई। ब्रेक फेल होने की जानकारी मिलते ही बस में बैठे यात्रियों में चीख पुकार में मच गई।
विज्ञापन
इस दौरान सभी यात्री काफी डर गए। बस चालक ने साहस दिखाते हुए अनियंत्रित बस को पहाड़ी से टकरा दिया, जिससे सभी यात्रियों की जान बच पाई।