फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन-वे मार्ग पर कार्यकर्ता का वाहन रोकने से भड़के भाजपाई

Sun, 14 May 2017 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शहर के वन-वे मार्ग पर पुलिस द्वारा एक भाजपा कार्यकर्ता के वाहन को रोकने पर अन्य भाजपाइयों ने बखेड़ा कर दिया। इस दौरान भाजपाइयों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई, इससे चौराहे पर करीब आधा घंटा जाम लगा रहा। बाद में गुस्साए भाजपाई कोतवाली पहुंचे तो कोतवाल ने कहा कि यातायात व्यवस्था लोगों की सुविधा के लिए तय की गई है। वह दबाव में काम नहीं करेंगे। कोतवाल के तेवर देख भाजपाई वहां से खिसक लिए।

शहर के राजाराम चौराहे से बस स्टेशन मार्ग को मां पूर्णागिरि मेले के चलते शाम पांच बजे से नौ बजे तक चौपहिया वाहनों के लिए वन-वे किया गया है। इस मार्ग पर वाहन बस स्टेशन से बाजार की ओर तो आ सकते हैं, लेकिन राजाराम चौराहे से बस स्टेशन मार्ग की ओर चौपहिया वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। व्यवस्था बनाने के लिए शाम पांच बजे से चौराहे पर पुलिस तैनात हो जाती है। बताया जाता है कि शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे एक स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता राजाराम चौराहे से अपना वाहन बस स्टेशन मार्ग की ओर मोड़ने लगा तो पुलिस कर्मियों ने उसका वाहन रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे लेकर भाजपा कार्यकर्ता और पुलिस कर्मियों में कहासुनी हो गई। पता चलने पर कुछ ही देर में चौराहे पर कई अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी पहुंच गए और बखेड़ा शुरू हो गया। उप निरीक्षक हरी सिंह महर ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराने की कोशिश की, लेकिन भाजपाई नहीं माने। भीड़ के कारण चौराहे पर करीब आधा घंटा जाम लगा रहा। बाद में भाजपाई कोतवाली पहुंचे तो कोतवाल अरुण कुमार वर्मा ने कहा कि वन-वे व्यवस्था का हर किसी को पालन करना चाहिए। उन्होंने कड़े तेवर में कहा कि व्यवस्था बिगाड़ने वालों के इस तरह के दबाव में पुलिस काम नहीं करेगी। इसके बाद भाजपाई वहां से निकल लिए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें