फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूलाकोट-पटनगांव- कजीना पुनौली सड़क की बदहाली पर भड़के ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड पाटी की मूलाकोट-पटनगांव-कजीना पुनौली सड़क बदहाल है। इसकी हालत न सुधरने पर ग्रामीणों ने गहरी नाराजगी जताई है। आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर सड़क पर डामरीकरण की मांग की। आंदोलन की भी चेतावनी दी।
विज्ञापन

निष्कासित पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया के मूलाकोट और पटनगांव क्षेत्र में जनसंपर्क किया। इसी दौरान ग्रामीणों ने सड़क सुधारने की मांग की।
इन गांवों के लोगों का कहना था कि सुनिश्चित रोजगार योजना के तहत 28 साल पूर्व बनी इस सड़क पर डामरीकरण नहीं हो सका है। बारिश के कारण इस सड़क पर कई जगह गड्ढे बन गए हैं।
नालियों से जल निकासी बंद है। इस कारण सारा पानी उपजाऊ खेतों को बहाकर फसलों को चौपट कर रहा है। लोगों ने जल्द ही इस सड़क के डामरीकरण की मांग की।
अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी। हिमेश ने मुख्यमंत्री से वार्ता कर समस्या सुलझाने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन में मोहन सिंह पाटनी, नारायण सिंह पाटनी, आनंद सिंह पाटनी, चेतन पाटनी, खड़क सिंह पाटनी, प्रेम रावत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें