फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला मार्ग का करो जीर्णोद्धार वर्ना नहीं देंगे वोट

विज्ञापन
गुदमी ग्राम पंचायत को जाने वाली सड़क के हाल। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। धर्मशाला के आसपास के लोगों को आवागमन की सुविधा नहीं मिल सकी है। करीब ढाई दशकों से लोग बिना सड़क के बरसात में परेशान रहते हैं। बरसात में धर्मशाला में ठहरने वालों और विवाह आदि कार्यक्रमों में भी मार्ग पर जलभराव से आवागमन में व्यवधान पड़ता है। लोगों ने कई बार शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से समस्या सुलझाने की मांग की लेकिन सुनवाई नहीं हो सकी। अब नागरिकों ने सड़क नहीं तो वोट नहीं का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

नगर की एकमात्र महाराजा अग्रसेन धर्मशाला के आसपास करीब 50 परिवारों का बरसात में आवागमन मुश्किल हो जाता है। सड़क के अभाव में मामूली बारिश में भी धर्मशाला मार्ग तालाब बन जाता है। मार्ग पर करीब ढाई से तीन फुट गहराई तक पानी भर जाने से लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ता है। इस मार्ग पर धर्मशाला, भजनपुर, बनखेत, आंबेडकर ग्राम फागपुर के लोगों समेत इन गांवों के स्कूली बच्चों का भी यह प्रमुख मार्ग है।
इस मार्ग से रोजाना तीन से चार हजार लोगों का आवागमन होता है लेकिन इस मार्ग को पक्का नहीं किया जा सका है। लोगों ने शासन, प्रशासन समेत सांसद, विधायक, नगर पंचायत से कई बार गुहार लगाई लेकिन किसी ने भी समस्या नहीं सुलझाई। कैप्टन हयात सिंह, कैप्टन हरीश चंद्र कापड़ी, श्याम सिंह, हयात सिंह महर, रोहित अग्रवाल, पुष्कर कापड़ी आदि ने शासन-प्रशासन से धर्मशाला मार्ग के जीर्णोद्धार की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें