फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस संयुक्त टीम ने एक तस्कर से पकड़ी चार किलो से अधिक चरस

विज्ञापन
बनबसा में पुलिस की गिरफ्त में पकड़ा गया चरस तस्कर।संवाद - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। पुलिस, एसओजी और एडीटीएफ की संयुक्त टीम ने पीलीभीत के तस्कर को गिरफ्तार कर उससे 4 किलो 250 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने उस पर एनडीपीएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। एसपी ने चरस पकड़ने वाली टीम को ढाई हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

एसओ लक्ष्मण सिंह जगवाण, एसओजी प्रभारी मनीष खत्री, एडीटीएफ प्रभारी गोविंद सिंह बिष्ट की टीम सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी बीच धनुषपुल से देवीपुरा जाने वाले सीसी मार्ग पर आरोपी को पकड़ा गया। एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी थाना अमरिया जिला पीलीभीत यूपी के क्षेत्र देवरनिया निवासी जसविंदर सिंह है।
तलाशी में उसके पास 4 किलो 250 ग्राम चरस बरामद की गई। उससे कड़ी पूछताछ की गई। जसविंदर पर एनडीपीएस की धारा 8/20 में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले पकड़े गए स्मैक तस्कर ने पूछताछ में बताया था कि वह और जसविंदर समेत उसके कई साथी पहाड़ों से चरस लाकर नेपाल और पीलीभीत यूपी में बेचते हैं।
विज्ञापन

तभी से पुलिस जसविंदर की तलाश में थी। सीओ अविनाश वर्मा ने बताया कि आरोपी को यथाशीघ्र न्यायालय में पेश किया जाएगा। इस वर्ष चंपावत पुलिस 22 अभियुक्तों से करीब 50 किलो 817 ग्राम चरस बरामद कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें