फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पंचेश्वर में नए साल में पूरा हो जाएगा एंगलिंग सेंटर

Thu, 21 Dec 2023 10:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
नेपाल सीमा से लगे पंचेश्वर में निर्माणाधीन एंगलिग सेंटर। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। पंचेश्वर में अंतरराष्ट्रीय स्तर के एंगलिंग सेंटर का निर्माण नए वर्ष में पूरा हो जाएगा। पर्यटन विभाग की ओर से मुख्यमंत्री की घोषणा में शामिल एंगलिंग सेंंटर के निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था को 98.15 लाख रुपये दिए गए हैं।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर से अब तक 60 फीसदी से अधिक कार्य को पूरा कर लिया गया है। जिला पर्यटन विकास अधिकारी अरविंद गौड़ ने बताया कि जिले के पंचेश्वर और चूका क्षेत्र में महाकाली नदी में समय-समय पर अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर की एंगलिंग मीट (मत्स्य आखेट प्रतियोगिताएं) आयोजित की जाती हैं। मत्स्य आखेट प्रतियोगिता में देश विदेश के एंगलर (मत्स्य आखेटक) को आमंत्रित किया जाता है।
इसी वर्ष बीते सितंबर में पर्यटन विभाग की ओर से चूका क्षेत्र में पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर की एंगलिंग प्रतियोगिता हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पंचेश्वर में एंगलिंग सेंटर बनाने की घोषणा की थी। एंगलिंग सेंटर में स्थानीय युवाओं को एंगलिंग की बारीकियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

बाक्स
पंचेश्वर में कई बार हो चुकी हैं मत्स्य आखेट प्रतियोगिताएं
चंपावत। पंचेश्वर स्थित सरयू और महाकाली नदी में कई बार मत्स्य आखेट प्रतियोगिता हो चुकी है। मत्स्य आखेट प्रतियोगिता में मछलियों का शिकार नहीं किया जाता है बल्कि मछलियों को पकड़ कर उसकी लंबाई और वजन लिया जाता है और अन्य अध्ययन के बाद फिर पानी में छोड़ दिया जाता है। संवाद
कोट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से पंचेश्वर में एंगलिंग सेंटर बनाए जाने की घोषणा को भी अमलीजामा पहनाने की कवायद तेजी से चल रही है। पंचेश्वर में सरयू और महाकाली नदी पर पांच एंगिलंग बीट चयनित किए गए हैं। - अरविंद गौड़, जिला पर्यटन विकास अधिकारी, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें