चंपावत। शिक्षा विभाग ने डीबीटी के माध्यम से आरटीई की रकम जारी कर दी है। जिले के चयनित विद्यालयों के बच्चों को आरटीई के तहत चार करोड़ से अधिक की धनराशि हस्तांतरित की गई है।
जिले के 92 निजी स्कूलों के 2826 बच्चों के खाते में आरटीई की रकम हस्तांतरित कर दी गई है। आरटीई के तहत गरीब और निर्धन तबके के 25 फीसदी बच्चों को निजी विद्यालयों में प्रवेश दिया जाता है। इन बच्चों को कक्षा एक से आठवीं तक निशुल्क पढ़ाया जाता है।
आठवीं की पढ़ाई पूरी होने तक इन बच्चों के शिक्षा का खर्च प्रदेश सरकार उठाती है। 2826 बच्चों के खातों में 4.46 लाख की धनराशि डीबीटी के माध्यम से जारी कर दी गई है। इसमें बाराकोट ब्लॉक के नौ, पाटी के 14, लोहाघाट के 22 और चंपावत ब्लॉक 47 निजी विद्यालयों के बच्चों के खाते में आरटीई की रकम डीबीटी से भेजी गई है।
कोट
सामुदायिक लेखा विभाग की ओर से खातों का भौतिक सत्यापन कर जिला स्तर से आरटीई की धनराशि डीबीटी कर दी गई है। वर्ष 2023-24 के लिए 92 विद्यालयों के 2826 बच्चों का चयन आरटीई के तहत हुआ है। - जसवंत सिंह पोखरिया, जिला समन्वयक, समग्र शिक्षा चंपावत।