मरोड़ाखान के पास कैंटर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल बाइक सवारों का उप जिला अस्पताल लोहाघाट म?
- फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। बेकाबू कैंटर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हाईवे पेट्रोल टीम के चालक हैड कांस्टेबल सुनील जोशी और अनवर अली ने दोनों घायलों को अपने वाहन से उप जिला अस्पताल लोहाघाट पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार कर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
सोमवार शाम करीब पांच बजे हिमांशु पांडेय (19) पुत्र सूरज पांडेय निवासी सितारगंज सिसौना अपने मामा मदन पांडेय (29) पुत्र शंकर दत्त पांडेय निवासी एंचोली पिथौरागढ़ के साथ बाइक से एंचोली जा रहे थे। पिथौरागढ़ एनएच पर मरोड़ाखान से एक किमी पीछे पिथौरागढ़ की ओर से आ रहे बेकाबू कैंटर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। एसओ जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि फरार कैंटर की तलाश की जा रही है।