चंपावत। एसएसजे कैंपस में निदेशक समेत 30 प्राध्यापकों ने पदभार संभाल लिया है। अब छात्र-छात्राओं की प्राध्यापकों की कमी के कारण पढ़ाई बाधित नहीं होगी। प्राध्यापक मिलने से छात्र-छात्राओं में खुशी है।
चंपावत महाविद्यालय को कैंपस बने तीन साल से अधिक समय हो गया था, लेकिन सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा की ओर से प्राध्यापकों की नियुक्ति नहीं की गई थी। गणित और अंग्रेजी समेत कई महत्वपूर्ण विषयों के प्राध्यापक नहीं होने से छात्र-छात्राओं की पढ़ाई बाधित हो रही थी। कैंपस में प्राध्यापकों की कमी की वजह से छात्र-छात्राओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसके अलावा कैंपस का प्रभार नोडल अधिकारी डॉ. नवीन भट्ट को दिया गया था। अब उनके कार्यों को देखते हुए उन्हें कैंपस का निदेशक बनाया गया है।
अब कैंपस में निर्माण कार्यों और अन्य काम के लिए किसी प्रकार की समस्या नहीं आएगी। कैंपस में पढ़ने वाले करीब 1200 से अधिक छात्र-छात्राओं को निदेशक समेत प्राध्यापकों की तैनात होने के बाद बड़ी राहत मिली है। पहले उन्हें छोटे-छोटे कार्य के लिए कई दिन लग जाते थे। संवाद