फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्यूड़ा नवीन में बाल संसद का गठन हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय प्राथमिक विद्यालय गड्यूड़ा नवीन में बाल संसद का गठन हुआ। प्रधानाध्यापक शंकर सिंह अधिकारी की देखरेख में बाल संसद के गठन में मोहित कुमार को प्रधानमंत्री, रेखा गोस्वामी को उप प्रधानमंत्री, युवराज सिंह शिक्षा मंत्री, अमित सिंह उप मंत्री, रेखा स्वास्थ्य मंत्री, ललिता कुंवर खेल मंत्री, नेहा भट्ट कृषि, पूजा गोस्वामी जल एवं पर्यावरण, मोहित कुमार खाद्यान्न, सविता भट्ट अनुशासन, नेहा भट्ट पुस्तकालय और विज्ञान, निकिता भट्ट खोया-पाया मंत्री और दीपा भट्ट, नीरज भट्ट, निकिता भट्ट, महेंद्र आर्या, ज्योति गोस्वामी, ज्योति आर्या, पवन गिरी गोस्वामी व अंकिता भट्ट उप मंत्री चुने गए। निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रधानाध्यापक ने शपथ दिलाई। इस मौके पर प्रतिभा दिवस के तहत कक्षानुसार पत्थरों, पत्तियों, लकड़ियों आदि से पैर्टन बनाना, हिंदी व अंग्रेजी में कविता वाचन, गीत सुनाना, लूडो, कैरम सहित विभिन्न इंडोर और आउट डोर खेल हुए। इस मौके पर शिक्षिका मंजुशा आर्या, गोपाल गिरि गोस्वामी, रामी गोस्वामी मौजूद रहे।
विज्ञापन


चल्थियां में नन्हें मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा
चंपावत। राजकीय प्राथमिक विद्यालय चल्थियां में प्रतिभा दिवस के मौके पर छात्र-छात्राओं ने ज्ञान वर्धक कार्यक्रम पेश किए। ग्राम प्रधान पुष्कर सिंह की अध्यक्षता ओर हुकुम सिंह के संचालन में हुए कार्यक्रम में नन्हें बच्चों ने नाटक पेश कर पर्यावरण से संबंधित कहानी, अंत्याक्षरी व कई अन्य शैक्षिक गतिविधियां पेश की। बाद में खेलकूद भी हुए। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक रमेश जोशी, स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य हरीश भट्ट, जगदीश सिंह, त्रिलोक सिंह, भगवान सिंह, यशपाल सिंह, चंचल सिंह, हीरा देवी, चंद्रा देवी, लीला देवी, लक्ष्मी देवी, पार्वती देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें