फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की प्रभारी मंत्री ने की विकास कार्यों की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। ग्राम स्वराज अभियान पखवाड़े के तहत भारत सरकार की ओर से चयनित अंबेडकर ग्राम पंचायत फागपुर मेें जिले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने अब तक किए गए विकास कार्यों की समीक्षा की। ग्रामीण महिलाओं को सेनेटरी नैपकिन किट बांटे। उन्होंने महिलाओं की समस्याओं को सुनकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन


वाल्मीकि मंदिर के पास डीएम डॉ. अहमद इकबाल की अध्यक्षता और डीपीआरओ सुरेश बेनी के संचालन में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि उत्तराखंड के 116 ग्राम पंचायतों में से फागपुर और मौनकांडा ग्राम पंचायत का चयन भारत सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के अतिरिक्त उज्ज्वला, उजाला, सौभाग्य, जनधन मिशन, इंद्रधनुष, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति एवं प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा योजनाओं से अंबेडकर ग्राम को पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।

उन्होंने महिलाओं द्वारा उठाई गई आवास, पेयजल, राशन कार्ड, आधार कार्ड आदि की समस्या के निस्तारण के लिए डीएम को 5 मई को गांव में विशेष कैंप आयोजित करने के निर्देश दिए। इस दौरान ग्राम स्वराज अभियान की निगरानी कर रहे केंद्र सरकार के प्रतिनिधि एवं भारत सरकार के उप सचिव त्रिभुवन सिंह रौतेला, अनुसचिव थॉमस मैथ्यू, एसडीएम एके चन्याल, सीओ आरएस रौतेला, डीसीएमओ डॉ.रश्मि पंत, ईई विद्युत राजेश कुमार मौर्य, जिला कार्यक्रम अधिकारी लक्ष्मी पंत, बीडीओ बीएस खाती, मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी बीएस जंगपांगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


प्रभारी मंत्री ने रात अंधकार में गुजारी
बनबसा (चंपावत)। जिले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्य ने बुधवार रात अंबेडकर ग्राम फागपुर में महेश राम और उनकी पत्नी माधवी देवी की शौचालय विहीन झोपड़ी में अंधकार में गुजारी। बुधवार रात अंधड़ के कारण गांव में बिजली नहीं थी। उन्होंने रात में उक्त परिवार के साथ भोजन किया। सुबह एनएचपीसी के अतिथिगृह चली गईं। मंत्री ने महेश राम को सिलाई मशीन के लिए अपने पास से पांच हजार रुपये की नकद राशि दी। सीडीओ शैलेंद्र सिंह बिष्ट को एक माह में उक्त परिवार का शौचालय निर्माण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें