फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: पुलिस मैदान में आज होगी महिलाओं की क्रिकेट प्रतियोगिता

Thu, 07 Mar 2024 06:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाएं व छात्राएं बैट-बॉल पर हाथ आजमाएंगी। खेल विभाग की ओर से महिला दिवस के अवसर पर स्वीप कार्यक्रम के तहत पुलिस मैदान गोपेश्वर में महिलाओं की क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है जिसमें चार टीमें प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन

महिला दिवस पर गोपेश्वर में महिलाएं क्रिकेट के मैदान में भी दमखम दिखाएंगी। खास बात यह है कि इसमें प्रतिभाग करने वाली अधिकांश महिलाएं ऐसी हैं जो पहली बार बैट और बॉल के साथ क्रिकेट मैदान में उतरेंगी। इस प्रतियोगिता में पीजी कॉलेज गोपेश्वर, पुलिस, बी द चेंज ग्रुप और स्टेडियम गोपेश्वर की महिला टीमें प्रतिभाग करेंगी। क्रिकेट प्रतियोगिता को लेकर महिलाओं खासकर युवतियों में खासा उत्साह है। कई खिलाड़ी खेल मैदान में इसकी तैयारी कर रही हैं। प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी जयवीर सिंह रावत ने बताया कि स्वीप कार्यक्रम के तहत खेल विभाग इस प्रतियोगिता का आयोजित करवा रहा है। यह प्रतियोगिता मार्च के प्रथम सप्ताह में होनी थी, लेकिन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को देखते हुए इसे आठ मार्च को आयोजित किया जा रहा है। विजेता व उपविजेताओं को पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें