गोपीनाथ मंदिर परिसर तक निकाली स्कूटी रैली
गोपेश्वर में यहां भाजपा महिला मोर्चे की जिलाध्यक्ष डॉ. हिमानी वैष्णव के नेतृत्व में गोपेश्वर और कर्णप्रयाग में महिलाओं ने पुलिस मैदान से गोपीनाथ मंदिर परिसर तक स्कूटी रैली निकाली। इस मौके पर थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, पुष्पा पासवान, सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत, भाजपा जिला महामंत्री कुलदीप वर्मा, विनोद कनवासी, मंडल अध्यक्ष महेंद्र राणा, संदीप रावत, ज्योति आदि मौजूद रहे।
नई टिहरी और गजा में भी नारी शक्ति वंदन पदयात्रा निकाली गई। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल, जिला महामंत्री उदय रावत, मंडलध्यक्ष गोपीराम चमोली, ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी, शिवानी बिष्ट, उर्मिला राणा, लीला मखलोगा, मस्ता नेगी मौजूद थे। दूसरी ओर गजा स्थित बरातघर में आयोजित कार्यक्रम में कार्यक्रम संयोजिका मीना खाती ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने महिला के उत्थान के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं।
ये भी पढ़ें...Lok Sabha Election 2024: गठबंधन के बीच हरिद्वार लोस सीट पर सपा की निगाहें, ऐसा है वोटों का गणित
गैरसैंण: महिलाओं ने दी कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां
महिला दिवस के उपलक्ष्य में रामलीला मैदान में सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें 23 महिला मंगल दलों ने प्रतिभाग किया। सम्मेलन में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में लोकसंस्कृति पर आधारित कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। सम्मेलन का शुभारंभ पूर्व प्रधान कुसुमलता गैड़ी, नपं के पूर्व अध्यक्ष पुष्कर सिंह और गंगा सिंह पंवार ने संयुक्त रूप से किया। अध्यक्षता करते हुए नपं की पूर्व वार्ड सदस्य सरोज शाह ने कहा कि आठ मार्च को महाशिवरात्रि की वजह से महिला दिवस पर होने वाला यह सम्मेलन आज किया जा रहा है। कार्यक्रम में शैलेश मटियानी पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका कुसुमलता गड़िया एवं 23 ममंद की अध्यक्षों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जानकी रावत, भाजपा नगर अध्यक्ष कस्तूरा देवी, उषा बिष्ट, त्रिलोक नेगी, जसवंत शाह, दिनेश गौड़, दीक्षा बरमोला, बबली सैंजवाल, शांति आदि मौजूद थे। संचालन सरोज शाह और रश्मि गौड़ ने किया।