फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भालू के हमले में महिला घायल

विज्ञापन
शुक्रवार को सीएचसी कर्णप्रयाग में भालू के हमले में घायल महिला का इलाज करते डॉक्टर। - फोटो : KARNPRYAG
विज्ञापन
शुक्रवार को कर्णप्रयाग तहसील के पुडियाणी गांव में भालू ने एक महिला पर हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को सीएचसी कर्णप्रयाग में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुडियाणी गांव की उमा देवी (52) पत्नी कंचन सिंह शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे गांव के पास अपनी गोशाला में जा रही थी, इसी दौरान रास्ते में भालू ने हमला कर दिया। पूर्व जिपं सदस्य गायत्री नेगी ने बताया कि उमा देवी ने बहादुरी दिखाते हुए भालू के साथ मुकाबला किया। बाद में ग्रामीणों के शोर शराबे के बाद भालू वहां से भाग गया। घायल उमा देवी को ग्रामीणों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्णप्रयाग में भर्ती कराया। सीएचसी के वरिष्ठ सर्जन डॉ. राजीव शर्मा ने बताया कि भालू ने महिला के सिर, मुंह, हाथ और कान पर गहरे जख्म किए हैं। वहीं, दूसरी ओर ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में जंगली जानवरों के बढ़ते आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें