फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलबा आने से ढाई घंटे बंद रहा बदरीनाथ हाईवे

विज्ञापन
शुक्रवार को ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर गलनाऊं में मलबा आने के कारण जाम में फंसे लोग। - फोटो : KARNPRYAG
विज्ञापन
गलनाऊं में बदरीनाथ हाईवे पर शुक्रवार को भारी बारिश के कारण मलबा आने से ढाई घंटे तक वाहनों की आवाजाही ठप रही। बाद में जेसीबी मशीनों से मलबा हटाकर वाहनों की आवाजाही सुचारु कराई गई। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर ऑल वेदर रोट कटिंग के कारण भी बार-बार सड़क बंद हो रही है। इससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को 30 किमी की दूरी तय करने में तीन से चार घंटे लग रहे हैं।
विज्ञापन

इन दिनों कालेश्वर से आगे चमोली तक हाईवे पर ऑल वैदर रोड का कार्य किया जा रहा है। हाईवे पर चौड़ीकरण के दौरान शुक्रवार को कालेश्वर, लंगासू, सोनला, नंदप्रयाग, बांजबगड के आसपास कई जगहों पर घंटों तक वाहनों का जाम लगता रहा। इससे चमोली, गोपेश्वर, पीपलकोटी, जोशीमठ, बदरीनाथ और हेमकुंड जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान कर्णप्रयाग से आगे बदरीनाथ की तरफ जरूरी सामान की सप्लाई भी नहीं हो पाई।
रमेश, कैलाश, महेश, दिगंबर आदि ने बताया कि हाईवे पर कालेश्वर से चमोली तक करीब 10 से अधिक जगहों पर रोड चौड़ी की जा रही है। इससे कई जगहों पर वाहनों को रोका जा रहा है। पिछले तीन दिनों से लगातार हाईवे पर जाम लग रहा है। वाहन चालक सुनील, रामेश्वर, महिपाल आदि का कहना है कि अन्य दिनों कर्णप्रयाग से चमोली पहुंचने में मात्र एक घंटे का समय लगता है, लेकिन आजकल चार घंटे से अधिक समय लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, एसडीएम देवानंद शर्मा ने कहा कि सड़क पर काम करने वाली कार्यदायी संस्था को यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखने के लिए कह दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें