फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में देंगे भाजपा को करारी शिकस्त : पठानिया

विज्ञापन
बदरीनाथ धाम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेते कांग्रेस पर्यवेक्षक। - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
कांग्रेस के पौड़ी लोकसभा पर्यवेक्षक कुलदीप पठानिया और यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तिलकराज शर्मा ने रविवार को बदरीनाथ धाम के दर्शन किए। उन्होंने करीब 15 मिनट तक बदरीनाथ धाम की पूजाओं में प्रतिभाग किया। पूजा-अर्चना के बाद बदरीनाथ की एक धर्मशाला में हुई बैठक में पर्यवेक्षक कुलदीप पठानिया ने कार्यकर्ताओं को अभी से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हाल ही में हिमाचल प्रदेश में विधानसभा सीटों के लिए हुए चुनाव में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा, अब उत्तराखंड में भी भाजपा को करारी शिकस्त देंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि विधानसभाओं में कार्यकर्ताओं ने चुनाव अभियान भी शुरू कर दिया है। इस मौके पर मंडल प्रभारी सुरेश डिमरी, जोशीमठ ब्लॉक अध्यक्ष हरीश भंडारी, मुख्य जिला प्रवक्ता विकास जुगरान, अधिवक्ता रितेश बगवाड़ी और गौरव चौधरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें