निजमुला घाटी के ब्यारा गांव में क्षेत्रीय विधायक का लिखित आश्वासन आंदोलकारियों को सौंपते भाजपा
- फोटो : GOPESHWAR
बिरही-निजमुला सड़क का डामरीकरण और नाली निर्माण करने की मांग को लेकर दशोली ब्लाक के ब्यारा गांव में तीन दिनों से चल रहा ग्रामीणों का अनशन विधायक महेंद्र भट्ट और लोनिवि के लिखित आश्वासन के बाद समाप्त हो गया।
लोनिवि के अधिशासी अभियंता ने कहा कि सोमवार से सड़क के गड्ढे भरने और नाली निर्माण का काम शुरू कर दिया जाएगा। इस आश्वासन के बाद भाजपा युवा मोर्चा मंडल पीपलकोटी के अध्यक्ष भगत सिंह फरस्वाण, शक्ति केंद्र सैंजी के संयोजक सबर सिंह फरस्वाण, अभिभावक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अवतार सिंह चौहान और सामाजिक कार्यकर्ता राकेश चंद्र ने अपना आमरण अनशन स्थगित कर दिया जाएगा। विधायक प्रतिनिधि भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र हटवाल, ज्येष्ठ प्रमुख पंकज हटवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष तारेंद्र थपलियाल, जिला पंचायत सदस्य दीपा राणा और मंडल महामंत्री दीपक पंत ने जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। इस मौके पर ग्राम प्रधान वीरेंद्र, गौरव फरस्वाण, वीरेंद्र फरस्वाण, भरत राणा आदि मौजूद थे।