फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: ग्रामीणों ने प्राणमति नदी पर पांचवीं बार बनाई पुलिया

Sun, 18 Aug 2024 07:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
थराली। सूना और थराली सहित पांच गांवों के ग्रामीणों ने प्राणमति नदी पर 5वीं बार अस्थायी पुलिया बनाई और आवाजाही शुरू कर दी। इस बार पहले के स्थान से पांच सौ मीटर नीचे कुलसारी की ओर थराली गांव के पास पुलिया का निर्माण किया गया है।
विज्ञापन

13 अगस्त 2023 की रात को प्राणमति नदी में आई बाढ़ से सूना, थराली गांव, पैनगढ़, देवलग्वाड़ सहित पांच गांवों को जोड़ने वाला मोटर पुल और झूला पुल बह गए थे। उसके बाद से ग्रामीण यहां चार-बार अस्थायी पुलिया बना चुके हैं लेकिन वह हर बार नदी के उफान पर आने से बह जाती है। ऐसे में यहां लोगों की आवाजाही ठप हो जाती है। इसके बाद लोनिवि ने 9 अगस्त को यहां पर हस्तचालित ट्राॅली लगाई लेकिन रस्से में फंसकर थराली गांव के एक युवक की मौत हो गई। अब फिर से ग्रामीणों ने यहां अस्थायी पुलिया बनाई दी। सूना के प्रधान कैलाश देवराड़ी, थराली के कुंवर सिंह, नरेश देवराड़ी, नंदाबल्लभ, लवलेश पंत आदि ने कहा कि अब लोनिवि को यहां पर मोटर पुल का निर्माण शुरू कर देना चाहिए ताकि ग्रामीणों की दिक्कतें कम हो सकें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें