फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: विकास-नेहा बने ओवरऑल चैंपियन

Tue, 30 Apr 2024 07:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


पोखरी (चमोली)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नागनाथ पोखरी में एक दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान विकास खाली और नेहा ओवरऑल चैंपियन घोषित किए गए।
विज्ञापन

महाविद्यालय में हुई 100 मीटर दौड़ में विकास-नेहा, शांति-साक्षी और रोहित-प्रियंका क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। जबकि 200 मीटर दौड़ में विकास, शांति व रोहित, 400 मीटर दौड़ में विकास-अंजना, रोहित-साक्षी व अमन-प्रियंका क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। चक्का फेंक में जयदीप बर्त्वाल-अंजना, विकास-साक्षी व आयुष-प्रिया, गोला फेंक में जयदीप, शांति कुमार व विकास और लंबी कूद में नेहा, अंजना व प्रिया क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। छात्र वर्ग में विकास खाली और छात्रा वर्ग में नेहा को ओवरऑल चैंपियन घोषित किया गया। प्राचार्य प्रो. पंकज पंत के नेतृत्व में खेलों का आयोजन हुआ। इस मौके पर संयोजक डॉ. अनिल कुमार, डॉ. संजीव कुमार जुयाल, डॉ. नंद किशोर चमोला, डॉ. रामानंद उनियाल, डॉ. शशि चौहान, डॉ. अंशु सिंह, डॉ. आरती, डॉ. कंचन सहगल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें