फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए आज हो जाएगी बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी रविवार को पर्यटकों के लिए बंद कर दी जाएगी। इसको लेकर वन विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। इस साल 9404 पर्यटक घाटी का दीदार कर चुके हैं।
विज्ञापन

कोरोना के चलते इस साल घाटी को एक माह की देरी से पर्यटकों के लिए खोला गया था। सामान्य दिनों में घाटी एक जून को खोली जाती थी, लेकिन इस साल इसे एक जुलाई को खोल गया। इसके बावजूद घाटी में काफी पर्यटक पहुंचे। रविवार को घाटी सैलानियों के लिए बंद कर दी जाएगी। अब घाटी में आने वाले पर्यटकों को अगले साल जून तक इंतजार करना पड़ेगा। फूलों की घाटी के वन क्षेत्राधिकारी बृजमोहन भारती का कहना है कि इस वर्ष घाटी में 9404 पर्यटक पहुंचे हैं। इनमें 15 विदेशी पर्यटक शामिल रहे। इस वर्ष विभाग को 13 लाख 93 हजार 575 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि वन्य जीवों की निगरानी के लिए घाटी में आठ ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें