देवाल। देवाल में पर्याप्त भूमि उपलब्ध न होने के कारण यहां पार्किंग का निर्माण नहीं हो पा रहा है। जबकि पार्किंग निर्माण के लिए करीब दो करोड़ 14 लाख रुपये की स्वीकृति भी मिल चुकी हैं। यहां पार्किंग न होने से बाजार में जाम की स्थिति बनी रहती है।
एक दशक से देवाल बाजार के दोनों ओर वाहन पार्किंग की मांग की जा रही है। पार्किंग न होने से यहां आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। ग्रामीण निर्माण विभाग ने बाजार के पास जमीन चयनित की थी लेकिन मानक के अनुरूप जमीन नहीं मिल पाई जबकि पार्किंग निर्माण के लिए 24 मीटर चौड़ी व 48 मीटर लंबी जमीन चाहिए। ग्रामीण निर्माण विभाग के ईई अलादिया ने कहा कि शासन के पत्र पर चयनित जगह की डीपीआर जानी थी लेकिन जिस स्थान का प्रस्ताव था वहां पर पर्याप्त जमीन नहीं है। एसी स्थिति में पार्किेग का बनना संभव नहीं है।