फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: प्राथमिक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में दीपक-प्रियंका प्रथम

Wed, 11 Oct 2023 03:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
देवाल। संगम मैदान देवाल में आयोजित दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय शीतकालीन क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता संपन्न हो गई। इस दौरान हुई 100 मीटर दौड़ के प्राथमिक वर्ग में दीपक-प्रियंका, 200 मीटर दौड़ में विमला-दीपक सिंह, 100 मीटर जूनियर वर्ग में अभिषेक-प्रमिला प्रथम रहे। लंबी कूद के प्राथमिक वर्ग में हिमांशु-विमला, जूनियर वर्ग में दिव्यांशु-प्रमिला, ऊंची कूद जूनियर स्तर में सुरेंद्र सिंह व काजल प्रथम रहे। सुलेख प्रतियोगिता में भूपेंद्र, मानचित्र में उमेश प्रथम रहे। गोला फेंक के जूनियर वर्ग में मनीष, अंत्याक्षरी में संकुल मुंदोली प्रथम रहे। मुख्य अतिथि स्टेट बैंक के मैनेजर सुमित भाटिया, सहकारी बैंक के प्रबंधक मुकेश पाठक, खाद्यान्न विभाग के निरीक्षक मनोहर फस्वार्ण, ब्लॉक खेल समन्वयक दर्शन धपोला ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें