फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चमोली के दो छात्र चयनित

Sat, 09 Dec 2023 04:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
कला उत्सव में राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित राइंका रड़वा के प्रकाश व दिव्यांशु। स्रोत ​शिक्षा विभ
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

पोखरी। राज्य स्तरीय कला उत्सव में बेहतरीन कला का प्रदर्शन करने पर जीआईसी रडुवा के दो छात्रों का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है। दोनों छात्र राष्ट्रीय स्तर पर चमोली जिले की लोक कला को प्रदर्शित करेंगे।
विज्ञापन

समग्र शिक्षा के तहत पांच से सात दिसंबर को शांतिकुंज हरिद्वार में राज्य स्तरीय कला उत्सव का आयोजन हुआ था जिसमें राजकीय इंटर कॉलेज रडुवा चांदनीखल (चमोली) के कक्षा 11वीं के प्रकाश ने बुडदेवा एकल नाटक का सुंदर अभिनय किया, वहीं दिव्यांशु ने पारंपरिक लोक विधा में अभिमन्यु चक्रव्यूह भेदन का अभिनय किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने पर दोनों छात्रों का राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन हुआ है। प्रधानाचार्य संजय कुमार ने कहा कि छात्रों की उपलब्धि पर खुशी जताई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें