फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोपेश्वर में लगा दो किमी लंबा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव संपन्न कराकर अधिकांश पोलिंग पार्टियों के वाहन मंगलवार को गोपेश्वर पहुंचे, जिसके चलते पूरे दिन गोपेश्वर से कोठियालसैंण के बीच जाम की स्थिति बनी रही। हालांकि पुलिसकर्मी जगह-जगह तैनात थे, लेकिन अचानक भारी संख्या में वाहनों के आने से जाम खुलवाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पीजी कॉलेज से नीचे दो किमी लंबा जाम लगा रहा।
विज्ञापन

चमोली जिले की तीनों विधानसभाओं के 658 पोलिंग बूथों पर सोमवार को मतदान हुआ, जिसमें नजदीक की पोलिंग पार्टियां तो सोमवार रात को ही ईवीएम को पीजी कॉलेज गोपेश्वर में बने स्ट्रांग रूम में लेकर आ गए, लेकिन अधिकांश जगह की पोलिंग पार्टियां मंगलवार सुबह से आनी शुरू हुईं। दिन चढ़ने के साथ ही हर क्षेत्र से पोलिंग पार्टियों के वाहन आने शुरू हो गए। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में वाहनों के आने से पीजी कॉलेज के नीचे से जाम लगना शुरू हो गया, जिसके चलते पठियालधार, हल्दानानी, नैग्वाड़, सुभाषनगर में जाम लगा रहा। स्थिति यह रही कि पीजी कॉलेज से दो किमी नीचे तक जाम लगा रहा। इसका असर गोपेश्वर बाजार में भी दिखा। यहां पुलिस लाइन से नीचे वाहन जाम में फंसे रहे। इस बीच यात्री वाहन भी चलते रहे, जिससे जाम की स्थिति और भी बिगड़ गई। दोपहर बाद तक वाहनों के आने का सिलसिला जारी रहा। जोशीमठ, गैरसैंण, नारायणबगड़ सहित अन्य दूूरस्थ क्षेत्रों से पोलिंग पार्टियां देर शाम तक आती रहीं, जिससे आम लोगों को भी आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें