फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलंग-उर्गम सड़क पर शुरू हुई आवाजाही

विज्ञापन
विज्ञापन
हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। सड़क खुलने पर स्थानीय ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। हालांकि अब भी किमी पांच जीरो बैंड पर भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। यहां सड़क के पांच किलोमीटर हिस्से में भूस्खलन हो रहा है।
विज्ञापन

17 अक्तूबर को भारी बारिश के दौरान उर्गम मोटर मार्ग बाधित हो गया था। 25 अक्तूबर को देर शाम सड़क पर यातायात सुचारु हो गया। ब्लॉक प्रमुख जोशीमठ हरीश परमार, प्रधान संगठन के अध्यक्ष अनूप सिंह, ग्राम प्रधान देवग्राम देवेंद्र रावत, उप प्रधान चंद्रप्रकाश नेगी, उर्गम प्रधान मिंकल देवी, भर्की प्रधान मंजू देवी और जनदेश संस्था के सचिव लक्ष्मण नेगी ने कहा कि दस साल पहले इस सड़क का निर्माण हुआ था। लेकिन आज तक सड़क की स्थिति को सुधारा नहीं गया है। सड़क पर कहीं पुश्ते नहीं हैं तो कहीं नाली नहीं है। उर्गम घाटी में पंचम केदार कल्पेश्वर और पंच बदरी में ध्यानबदरी मंदिर स्थित है, जिससे यहां पर्यटकों और तीर्थयात्रियों की वर्षभर आवाजाही बनी रहती है। साथ ही इस सड़क से उर्गम घाटी की करीब 15 हजार आबादी जुड़ी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें