फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: गुजरात से ब्रह्मताल पहुंचे पर्यटक, उठा रहे बर्फ का लुत्फ

Thu, 08 Feb 2024 06:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
गुजरात के पर्यटकों को भाया विंटर डेस्टिनेशन ब्रहमताल ट्रैक। स्रोत- संजय चौहान।
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के बाद खूब आ रहे पर्यटक
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। इस वर्ष लंबे इंतजार के बाद पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के बाद पर्यटक और कारोबारी भी खुश हैं। यहां दूर-दूर से पर्यटक पहुंचे रहे हैं। यहां विंटर डेस्टिनेशन ब्रह्मताल में इन दिनों गुजरात के पर्यटक पहुंचे हैं और उन्हें यह जगह खूब भा रही है।
विज्ञापन

भारी बर्फबारी के बाद पर्यटक इन दिनों चोपता, तुंगनाथ, औली का रुख करने लगे हैं। वहीं चमोली के औली, लोहजंग से भेंकलताल, ब्रह्मताल ट्रैक तो इन दिनों पर्यटकों से गुलजार है। हर दिन सैकड़ों पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं। अहमदाबाद गुजरात से आए पर्यटक भाविन ठाकोर, उत्सव गज्जर, नवेदखान पठान, जय भट्ट आदि ने कहा कि यहां की प्राकृतिक सुंदरता देखते ही बन रही है। ट्रैकिंग गाइड कविता दानू, सुरेंद्र बिष्ट ने बताया की भेंकलताल व ब्रह्मताल में देश के कोने-कोने से पर्यटक पहुंच रहे हैं। सरकार को लोहजंग-भेंकलताल-ब्रहमताल ट्रैक को विकसित करने के लिए दीर्घकालीन योजनाएं बनानी चाहिए। इससे क्षेत्र में पर्यटन व रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। ट्रेकिंग से जुड़े युवा हीरा सिंह गढ़वाली और प्रदीप कुनियाल ने बताया कि विंटर डेस्टिनेशन के रूप में लोहजंग-भेंकलताल-ब्रह्मताल और मोनाल टाॅप पर्यटकों की पहली पसंद बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें