कर्णप्रयाग। बारिश से तापमान में भी गिरावट आ गई है जिससे यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बृहस्पतिवार को राजकीय जूनियर हाईस्कूल में शिक्षकों ने बच्चों को ठंड से बचाने के लिए कक्षाओं में अंगीठी जलाई और बच्चों की पढ़ाई करवाई।
स्कूल की शिक्षिका सरोज डिमरी ने कहा कि ठंड के कारण स्कूल में बच्चे कांप रहे थे। इस पर प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार एवं सहायक शिक्षक बलदेव सिंह राणा ने स्कूल की तीनों कक्षाओं में अंगीठी की व्यवस्था करवाई। अंगीठी जलाने के बाद बच्चों को राहत मिली और जिसके बाद नियमित पठन पाठन शुरू हुआ। क्षेत्र के पूर्व ज्येष्ठ उपप्रमुख गौतम मिंगवाल ने बताया कि विपरीत परिस्थितियों में वैकल्पिक व्यवस्था कर पठन पाठन करवाना सराहनीय है। संवाद संवाद