देवाल। सैनिक बाहुल्य गांव सवाड़ के इंटर कॉलेज के पास अपना भवन नहीं है। गांव के 120 से अधिक युवा वर्तमान में सेना में राष्ट्र सुरक्षा का जिम्मा संभाल रहे हैं। गांव के बच्चे पिछले 12 साल से टिनशेड में पढ़ने को मजबूर हैं।
अभिभावक संघ के अध्यक्ष सोबन सिंह खत्री, विद्यालय प्रबंधक समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बिष्ट, प्रधान कंचना बिष्ट ने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में शीघ्र इंटर कॉलेज भवन की मांग की। वहीं बीईओ डाॅ. गुंजन अमरोही ने कहा कि बीते तीन मई को विद्यालय का निरीक्षण किया गया। अभी दो कक्ष बनकर तैयार हो गए हैं। प्रभारी प्रधानाचार्य को नए ने दो कमरों में कक्षाओं के संचालन के आदेश दिया गया है। संवाद