फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: थराली में पुल से आज से बंद रहेगी आवाजाही

विज्ञापन
विज्ञापन
Iपुल की मरम्मत के कारण डायवर्ट किया रास्ताI
विज्ञापन

I20 हजार की आबादी को करीब 20 किमी की अतिरिक्त दूरी नापनी पड़ेगीI

थराली मुख्य बाजार में पिंडर नदी पर बने मोटर पुल की मरम्मत सोमवार से शुरू होगी। इस कारण करीब एक माह तक पुल से वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। वाहनों के लिए दो वैकल्पिक मार्ग तलवाड़ीसेरा-नंदकेसरी एवं ग्वालदम-नंदकेसरी पर रूट डायवर्ट किया गया है। ऐसे में करीब सौ से ज्यादा गांवों और 20 हजार की आबादी को करीब 20 किमी अतिरिक्त दूरी नापनी पड़ेगी।
विज्ञापन

बीते 25 मई को थराली में नदी पर बना मोटर पुल बीच में धंस गया था। प्रशासन एवं लोक निर्माण विभाग ने इस पर बड़े वाहनों की आवाजाही बंद कर दी थी। चार माह से इस पुल पर बड़े वाहन नहीं चल पा रहे थे जिससे सौ से अधिक गांव प्रभावित थे। लोनिवि के अधिशासी अभियंता दिनेश गुप्ता ने बताया कि पुल के मरम्मत का काम सोमवार 2 अक्तूबर से शुरू किया जा रहा है। ऐसे में यहां वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। मरम्मत का काम पूरा होने में एक माह तक का समय लग सकता है। ऐसे में पुल पार कर थराली और देवाल जाने वाले सभी लोगों को तलवाड़ी सेरा और नंदकेसरी-ग्वालदम से होकर जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें