परियोजना प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों में टीएचडीसी पीपलकोटी की ओर से सतर्कता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को पीपलकोटी में आयोजित बैठक में टीएचडीसी के उप महाप्रबंधक (सतर्कता) के नौटियाल ने लोगों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हाेने के लिए प्रेरित किया। वहीं विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना क्षेत्र में ठेकेदारों को भी कई महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इस मौके पर उप प्रबंधक (सतर्कता) कुंवर आकाश, राजेंद्र सरियाल, सुमति देवी, बिंदी, लीला, विजया, धूमा, यशोदा, एसबी प्रसाद आदि मौजूद रहे।