फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉलीबाल में मॉनिंग और कबड्डी में स्पोर्ट्स टैऊनीज विजेता

विज्ञापन
गोपेश्वर स्पोर्ट्स स्टेडियम में कब्बडी में जूझते खिलाड़ी। - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता में मॉनिंग क्लब और कबड्डी में स्पोर्ट्स टैउनीज की टीम ने बाजी मारी। विजेता टीमों को खेल विभाग की ओर से पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

खेल विभाग की ओर से स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता में 13 टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल में मॉनिंग क्लब गोपेश्वर की बी टीम ने अपने ही क्लब की ए टीम को 25-21, 26-24 से हराकर खिताब जीता। इससे पहले सेमीफाइनल में मॉनिंग क्लब गोपेश्वर की बी टीम ने स्पोर्ट्स टैऊनीज की बी टीम को और मॉनिंग क्लब गोपेश्वर की ए टीम ने स्पोर्ट्स टैऊनीज ए को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। निर्णायक में जयवीर सिंह रावत, जगदीश रावत, रमेश पंखोली, कमल किशोर सिंह, गोपाल बिष्ट, रमेश पंखोली, नवीन कुंवर और संतोषी चौहान शामिल रहे।
बालकों की कबड्डी प्रतियोगिता में 13 टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल में स्पोर्ट्स टैऊनीज ए ने जीआईसी माणा-घिंघराण को 25-23 अंकों से हराकर प्रतियोगिता अपने नाम की। इसके सेमीफाइनल में स्पोर्ट्स टैऊनीज ए ने के-7 की टीम को 46-28 अंकों से और जीआईसी माणा-घिंघराण ने जीआईसी गोपेश्वर की ए टीम को 30-09 अंकों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। निर्णायक में जयदीप झिंक्वाण, रश्मि बिष्ट, पृथ्वी सिंह, केसी पंत, दिव्या सती कैलखुरा, विकेंद्र चौहान शामिल रहे। विजेता एवं उपविजेता टीमों को जिला पंचायत सदस्य विक्रम बर्त्वाल ने पुरस्कार दिया। इस अवसर पर ओलंपियन मनीष रावत, अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स अव्वल सिंह राणा, विभाग संयोजक भाजपा मनोज भंडारी, जिला वॉलीबाल संघ के अध्यक्ष अशोक रावत, सचिव हेम पुजारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें