फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: चारधाम यात्रा के वैकल्पिक मार्ग के रूप में विकसित होगी कोठियालसैंण सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
I16 किमी सड़क का होगा चौड़ीकरण, भूस्खलन के दौरान भी नहीं रुकेगी यात्रा
विज्ञापन

I

Iप्रथम चरण के तहत लोनिवि को मिली 45 लाख की धनराशिI



बरसात में परेशानी का सबब बने मैठाणा भूस्खलन क्षेत्र में बदरीनाथ हाईवे के बंद होने पर भी चारधाम यात्रा सुचारु रहेगी। प्रदेश सरकार ने नंदप्रयाग-कोठियालसैंण (16 किमी) सड़क को यात्रा के वैकल्पिक मार्ग के रूप में तैयार करने की योजना बना ली है। इस सड़क को डेढ़ लेन में उच्चीकृत किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग को प्रथम चरण में 45 लाख की धनराशि भी मुहैया कराई गई है।

बदरीनाथ हाईवे पर नंदप्रयाग बाजार से करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित मैठाणा भूस्खलन क्षेत्र चारधाम यात्रा को दौरान परेशानी का सबब बना रहता है। यहां हाईवे करीब 25 मीटर हिस्से में धंस रहा है। गत वर्ष यहां यात्रा के दौरान जाम की स्थिति बनी रही। इसके अलावा नंदप्रयाग के समीप प्रथाडीप भूस्खलन क्षेत्र में पहाड़ी से भूस्खलन हो रहा है। बीते वर्ष यहां आया टनों मलबा भी अभी तक हटाया नहीं जा सका है। बरसात में फिर यहां मलबा आने की आशंका बनी रहती है। इसी को देखते हुए अलकनंदा के दूसरे छोर से गुजर रही नंदप्रयाग-सैकोट-कोठियालसैंण सड़क को डेढ़ लेन में तब्दील किया जाएगा। सड़क के 16 किलोमीटर हिस्से में चौड़ीकरण और डामरीकरण कार्य किया जाएगा। साथ ही सड़क के शुरुआत में स्थित पुराना मोटर पुल भी अपग्रेड होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


I
I

Iकोठियालसैंण सड़क के उच्चीकरण की आवश्यकता लंबे समय से थी। प्रथम चरण में निजी भूमि और सरकारी भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। इसके बाद सड़क का निर्माण कार्य किया जाएगा। आगामी वर्ष जनवरी माह में सड़क की डीपीआर शासन को भेज दी जाएगी। - राजवीर सिंह चौहान, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें