फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: नंदानगर में पुल का सुधारीकरण शुरू, 20 से अधिक गांवों की बढ़ेगी दूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

I

I
I

Iतीन माह तक वाहनों से 20 किमी की अतिरिक्त दूरी तय कर जाना पड़ेगा गंतव्य तक
I

Iवर्ष 1986 में हुआ था निर्माण, अब हो चुका है जीर्णशीर्णI



नगर क्षेत्र के बीचोंबीच नंदाकिनी नदी पर स्थित जीर्णशीर्ण मोटर पुल (कुरुड़) के सुधारीकरण का काम शुरू हो गया है। इस काम में करीब तीन माह का समय लगेगा। तब तक क्षेत्र के 20 से अधिक गांवों के ग्रामीणों को वाहनों से जाने के लिए 20 किमी की अतिरिक्त दूरी तय कर गंतव्य तक जाना पड़ेगा। साथ ही नंदानगर बाजार का करीब 25 फीसदी हिस्सा प्रभावित हो रहा है।



नंदाकिनी नदी पर स्थित मोटर पुल की भार क्षमता 16 टन है। मोटर पुल का निर्माण 1986 में हुआ था। अधिक पुराना होने के कारण पुल पर लगे सरिया छिटकने लगे थे, जबकि डामर पूरी तरह से उखड़ गया था। जीर्णशीर्ण पुल पर खतरे के बीच लगातार वाहनों की आवाजाही हो रही थी। व्यापार संघ की ओर से भी पुल की मरम्मत की लगातार मांग उठाई जा रही थी।अब पहली बार लोक निर्माण विभाग कर्णप्रयाग डिवीजन की ओर से पुल की मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है। इस पर 20 लाख रुपये की धनराशि खर्च होगी। वहीं अभी मोटर पुल से सुंग, ल्वाणी, रामणी, घूनी, पडेरगांव, लुंतरा, कुरुड़, चरबंग, नारंगी, फरखेत, कुमजुग, मथकोट के साथ ही 20 से अधिक गांवों के ग्रामीण वाहनों से आवाजाही करते हैं। अब तीन माह तक ग्रामीणों को करीब 20 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय कर कांडई पुल से होते हुए अपने गंतव्य को जाना पड़ेगा। लुंतरा गांव के ग्रामीण कांडई पुल से माणखी और खुनाणा क्षेत्र से होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे। व्यापार संघ अध्यक्ष नंदन सिंह रावत ने कहा कि पुल के सुधारीकरण कार्य में लोनिवि अतिरिक्त मजदूर लगाए जिससे पुल पर समय से आवाजाही हो सके। उन्होंने बताया कि इस पुल के बंद होने से नंदानगर बाजार का करीब 25 फीसदी हिस्सा भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन


I
I

I
I

I- पुल का मरम्मत कार्य 31 मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा। पुल को पहले अलग (डिसमेंटल) किया जाएगा जिसके बाद कंकरीट बिछाई जाएगी। तब तक पैदल आवाजाही के लिए नंदाकिनी नदी पर अस्थायी पुलिया भी निर्मित की गई है। - नवीन लाल वर्मा, ईई, लोनिवि।I
विज्ञापन








Iतेगढ़-घंडियालधार पल्यापटाला मार्ग का सुधारीकरण शुरूI

कीर्तिनगर ब्लॉक के अंतर्गत तेगढ़-घंडियालधार पल्यापटाला मार्ग के सुधारीकरण कार्य का विधायक विनोद कंडारी ने शिलान्यास किया। विधायक कंडारी ने कहा कि करीब 12 किमी. लंबे इस मार्ग के उच्चीकरण के लिए 1042.40 लाख का बजट स्वीकृत किया गया है। कहा कि देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में पुरानी सड़कों के सुधारीकरण व नई सड़कों का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। कहा कि विधानसभा क्षेत्र में कोई भी गांव सड़क से अछूता न रहे इसके लिए कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें