फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: चार अगस्त को बंद रहेंगी सगर गांव की सीमाएं, बाहरी लोगों का आना प्रतिबंधित, जानें क्या है वजह

Wed, 31 Jul 2024 11:26 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली

सार

4 अगस्त को सुबह आठ बजे से 5 अगस्त सुबह 8 बजे तक सगर गांव को जोड़ने वाले सभी पैदल रास्ते बंद रहेंगे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगस्त माह में मां चंडिका की दिवारा यात्रा का आयोजन होना है। इसलिए क्षेत्र की खुशहाली के लिए आयोजन से पूर्व गांव में सीमा बंधन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके तहत 4 अगस्त को सुबह आठ बजे से 5 अगस्त सुबह 8 बजे तक सगर गांव को जोड़ने वाले सभी पैदल रास्ते बंद रहेंगे।

विज्ञापन


गांव में बाहरी लोगों का आना प्रतिबंधित रहेगा। इसलिए तृतीय केदार तुंगनाथ, अनसूया और रुद्रनाथ मंदिर जाने वाले श्रद्धालु भी दूसरे रास्तों से होकर अपने गंतव्य को जाएंगे। मां चंडिका दिवारा समिति सगर के अध्यक्ष जगमोहन सिंह बिष्ट ने बताया कि अगस्त माह में मां चंडिका की दिवारा यात्रा आयोजित की जा रही है।

ये भी पढ़ें...Haridwar: सीएम धामी बोले- राज्य में विकास जरूरी, विरासत के संरक्षण के साथ देंगे मूर्त रूप, पढ़ें ये खास बातचीत
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व क्षेत्र की खुशहाली के लिए सीधा बंधन कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। सीमा बंधन के दौरान एक दिन क्षेत्र में मानवीय आवाजाही पूरी तरह से बंद रहेगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें