फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकगीतों पर जमकर झूमे दर्शक

विज्ञापन
पोखरी मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देते कलाकार। - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
हिमवंत कवि चंद्रकुंवर बत्र्वाल खादी ग्रामोद्योग एवं पर्यटन शरदोत्सव की तीसरी संध्या में आछरी जागर हुरांण्यूं का दिन..., धनसिंह की गाड़ी चली चंबा बजारा रा... समेत गढ़वाली लोकगीतों पर दर्शक जमकर झूमे। शनिवार की शाम लोकगायिका संगीता ढौंडियाल, रोहित चौहान और पम्मी नवल के गीतों के नाम रही।
विज्ञापन

शरदोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रम सीडीएस बिपिन रावत के आकस्मिक निधन के कारण 11 दिसंबर दोपहर तक स्थगित कर दिए गए थे। शनिवार शाम को यह कार्यक्रम फिर शुरू हुए। कार्यक्रम से पहले जनरल रावत, उनकी पत्नी और अन्य सैन्य कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मुख्य अतिथि स्टेट बैंक के प्रबंधक बद्रीश द्विवेदी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में पम्मी नवल ने आछरी जागर हुरांण्यूं का दिन... से की। उसके बाद बदरी केदार दर्शन सहित कई गीतों की प्रस्तुति दी। संगीता ढौंडियाल ने मां नंदा भवानी, खाई कखड़ी छिली मां, जैसे गीतों की प्रस्तुति दी। रोहित चौहान ने धनसिंह की गाड़ी चली चंबा बजारा रा, ना जा तू यखुली भना... सहित कई गीतों से लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत और मुख्य अतिथि एसबीआई के प्रबंधक बद्रीश द्विवेदी ने कहा कि हमारे लोक कलाकारों ने संस्कृति को न सिर्फ जीवित रखा है बल्कि उसे आगे की पीढ़ी तक भी पहुंचा रहे हैं। इस अवसर पर व्यापार संघ के जिला अध्यक्ष महेंद्र प्रकाश सेमवाल, मयंक पंत, अधिशासी अधिकारी संजय रावत, टीपी सती, ब्रह्मानंद किमोठी, हर्षवर्धन थपलियाल और महेश किमोठी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नागनाथ, जीआईसी रडुवा प्रथम
पोखरी। पोखरी शरदोत्सव में रविवार दोपहर को स्कूली छात्र-छात्राओं की सांस्कृतिक और क्विज प्रतियोगिता हुई। जीजीआईसी पोखरी की बालिकाओं ने तेरू लहंगा कन भलू साजणू... गीत की प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया।
विज्ञापन

पोखरी मेले में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों के सीनियर वर्ग में अटल उत्कृष्ट विद्यालय नागनाथ प्रथम, टैगोर चिल्ड्रन एकेडमी द्वितीय और जीजीआईसी पोखरी तीसरे स्थान पर रहा। सीनियर वर्ग की क्विज प्रतियोगिता में जीआईसी रडुवा प्रथम, अटल उत्कृष्ट विद्यालय नागनाथ द्वितीय और टैगोर चिल्ड्रन एकेडमी तृतीय स्थान पर रहा। क्विज जूनियर वर्ग में उमराव सिंह कोठियाल सरस्वती विद्या मंदिर पोखरी प्रथम, प्राथमिक विद्यालय वल्ली दूसरे और जीजीआईसी पोखरी तीसरे स्थान पर रहा। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत ने कहा कि आम जनता का यह मेला आपसी भाईचारे को बढ़ाता है और क्षेत्रीय प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान करता है। संवाद
---------------------------------------------------------------------
गोपेश्वर के मयंक तिवारी ने लक्की ड्रॉ में जीती कार
गोपेश्वर। सात दिवसीय गोपेश्वर महोत्सव रविवार को संपन्न हो गया। लोगों ने महोत्सव में जमकर खरीदारी की। मेले में लक्की ड्रॉ का आयोजन भी किया गया, जिसमें गोपेश्वर के मयंक तिवारी ने कार जीती। इसके अलावा कई अन्य लोगों ने लक्की ड्रॉ से स्कूटी, वॉशिंग मशीन और कलर टीवी जीता। मेले में गरम कपड़ों के साथ ही लोगों ने कृषि यंत्र और स्थानीय उत्पादों की भी जमकर खरीदारी की। बच्चों ने मेले में चर्खी, मिक्की माउस का खूब लुत्फ उठाया। महोत्सव के अंतिम दिन रविवार होने के चलते सुबह से लेकर देर शाम तक पुलिस मैदान में खरीदारों की भीड़ उमड़ी रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें